Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
शनिवार को पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके दो दिन बाद सोमवार को होने वाली इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उपचुनाव के परिणामों के तुरंत बाद पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक आगामी सोमवार को दोपहर चार बजे कालीघाट में होगी। इसमें ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, सुब्रत बक्सी और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक बदलाव और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
शनिवार को पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके दो दिन बाद सोमवार को होने वाली इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के अनुसार, उपचुनाव के परिणामों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी का आधार बनाया जाएगा। बैठक में यह चर्चा हो सकती है कि पार्टी किस प्रकार अपनी मौजूदा स्थिति को मजबूत बनाए रखे।
बैठक का एक अन्य प्रमुख मुद्दा संगठनात्मक फेरबदल हो सकता है। तृणमूल कांग्रेस के अंदर बदलाव की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच इस मुद्दे पर गंभीर विचार-विमर्श होगा।
साथ ही, आगामी विधानसभा और लोकसभा के शीतकालीन सत्र में तृणमूल कांग्रेस के रुख पर भी चर्चा की जाएगी। संसद में पार्टी की रणनीति क्या होगी, इस पर विचार किया जा सकता है।